Marathi FM Radio
Sunday, October 11, 2026

Anmol Bishnoi: लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई अमेरिका में गिरफ्तार, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में है आरोपी

Subscribe Button
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि अनमोल को कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया। हालांकि, इस बात की अभी कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।

गौरतलब है कि लॉरेंस और अनमोल बिश्नोई को विगत 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा इलाके में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग के मामले में वांछित आरोपी बनाया गया था।

Advertisement

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बनाया गया है आरोपी

वहीं, अनमोल बिश्नोई को बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में भी आरोपी बनाया गया है। गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग के मामले पुलिस ने जो चार्जशीट दायर की थी उसमें अनमोल बिश्नोई को आरोपी बनाया गया था।

Advertisement
हाल में ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अनमोल बिश्नोई की पर इनाम की घोषणा की थी। एनआईए की ओर से कहा गया था कि अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने वाले को ₹10 लाख का इनाम दिया जाएगा।
WhatsApp Group Join Button Join Our Whatsapp Group
RELATED ARTICLES

Most Popular